मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 17, 2024 9:29 पूर्वाह्न | Dr. Jitendra Singh | Ministry Of Earth Sciences

printer

गहन समुद्र मिशन वाला छठा देश बनने जा रहा है भारत: पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह

पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत गहरे समुद्र मिशन वाला छठा देश बनने जा रहा है। नई दिल्ली में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की 100 दिन की योजना पर चर्चा के लिए आयोजित बैठक में डॉक्टर सिंह ने गहन समुद्र मिशन की प्रगति पर गर्व और प्रसन्नता व्यक्त की। उन्‍होंने संबंधित संस्थानों से आजीविका के लिए समुद्र और उसकी ऊर्जा पर निर्भर लोगों को सशक्त बनाने के लिए समायोजी मत्‍स्‍य अर्थव्यवस्था का लक्ष्य प्राप्त करने पर ध्यान देने को कहा।
 
 
उन्होंने कहा कि यह मिशन खनिज अन्वेषण तक ही सीमित नहीं है, इसमें समुद्री विज्ञान का विकास और समुद्री जैव विविधता का संरक्षण भी शामिल है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला