संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज कहा कि भारत, 6जी मोबाइल नेटवर्क के लिए मानक तय करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है।
नई दिल्ली में आयोजित 6जी मानकीकरण पर अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला के आयोजन से इस क्षेत्र के लिए स्थायी और स्पष्ट परिणाम प्राप्त होंगे।
दूरसंचार क्षेत्र में देश की प्रगति की सराहना करते हुए श्री सिंधिया ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में देश में डेटा की लागत में 97 प्रतिशत की गिरावट आई है।
संचार मंत्री ने कहा कि एक माह में 20 अरब से अधिक डिजिटल लेनदेन के साथ, भारत विश्व स्तर पर डिजिटल लेन-देन में अग्रणी बन गया है।