मार्च 24, 2026 10:00 अपराह्न

printer

भारत हिंद-प्रशांत में शक्ति संतुलन का अहम भागीदार: अमेरिकी अधिकारी एल्ब्रिज कोल्बी

अमरीकी युद्ध नीति अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी ने कहा है कि भारत, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अनुकूल शक्ति संतुलन बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भागीदार है। नई दिल्ली में आज एक विशेष सत्र में श्री कोल्बी ने कहा कि भारत के फैसलों का क्षेत्र के भविष्य और वैश्विक रणनीतिक परिदृश्य पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। श्री कोल्बी ने कहा कि अमरीका का लक्ष्य भारत के साथ ऐसी साझेदारी का निर्माण करना है जो क्षेत्र में स्थिर और मजबूत शक्ति संतुलन के लिए महत्वपूर्ण आधारशिला बने। उन्होंने जोर दिया कि रक्षा क्षेत्र में सहयोग इस उद्देश्य के लिए महत्वपूर्ण है। श्री कोल्बी ने कहा कि अमरीका लंबी दूरी की सटीक मारक क्षमता, सुदृढ़ रसद, समुद्री क्षेत्र की जागरूकता और पनडुब्बी रोधी युद्ध जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।