अक्टूबर 8, 2025 6:02 अपराह्न | Social Security Award 2025

printer

भारत को सामाजिक सुरक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धि पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया

श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में यह जानकारी दी। श्री मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सामाजिक सुरक्षा कवरेज बढ़कर 64 प्रतिशत हो गया है। उन्‍होंने कहा कि भारत का सामाजिक सुरक्षा क्षेत्र अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और पिछले एक दशक में इस क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुआ है।
केन्‍द्रीय मंत्री ने सार्वजनिक परामर्श के लिए राष्ट्रीय श्रम और रोजगार नीति का मसौदा श्रम शक्ति नीति 2025 भी जारी किया। श्री मांडविया ने कहा कि यह नीति विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के अनुरूप निष्पक्ष, समावेशी और भविष्य के लिए एक नया दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि यह नीति रोजगार के लिए भारत के डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के रूप में राष्ट्रीय करियर सेवा को बढ़ावा देगी।v