जनवरी 8, 2025 7:19 अपराह्न

printer

भारत अपनी भौगोलिक और जनसांख्यिकीय विविधता के कारण अपने व्यंजनों को वैश्विक बनाने की क्षमता रखता है: चिराग पासवान

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि भारत अपनी भौगोलिक और जनसांख्यिकीय विविधता के कारण अपने व्यंजनों को वैश्विक बनाने की क्षमता रखता है। उन्होंने आज ग्रेटर नोएडा में इंडस फूड 2025 का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। श्री पासवान ने कहा कि कृषि प्रधान देश होने के नाते भारत, अपने मसालों के लिए आने वाले दिनों में वैश्विक बास्केट बन सकता है। उन्होंने आम लोगों के लिए खाद्य सुरक्षा पर बल दिया।

श्री पासवान ने कहा कि देश भर में 100 नई खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाएँ स्थापित की जा रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार, केंद्र और निजी उद्योगों की नीतियों के बीच एक सेतु बनने के लिए प्रतिबद्ध है। इंडस फूड एशिया का प्रमुख खाद्य और पेय व्यापार शो है। यह व्यापार शो वैश्विक व्यवसायों को भारत की खाद्य अर्थव्यवस्था से जुड़ने के लिए एक विशेष मंच प्रदान करता है। इस आयोजन में 180 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शकों समेत एक हजार 800 से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं।