मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 14, 2025 8:55 अपराह्न

printer

भारत ने रूस में एक भारतीय नागरिक की मृत्‍यु के मामले को रूसी अधिकारियों और नई दिल्‍ली में रूसी दूतावास के साथ उठाया

भारत ने रूस में एक भारतीय नागरिक की मृत्‍यु के मामले को रूसी अधिकारियों और नई दिल्‍ली में रूसी दूतावास के साथ उठाया है। विदेश मंत्रालय ने फिर कहा है कि रूसी सेना के लिए काम कर रहे बाकी बचे भारतीय नागरिकों को जल्‍द से जल्‍द सेवा मुक्‍त किया जाए।

 

    आज जारी एक बयान में विदेश मंत्रालय ने केरल के एक भारतीय नागरिक की मृत्‍यु पर दुख व्‍यक्‍त किया जो रूसी सेना में भर्ती किया गया था। विदेश मंत्रालय ने बताया कि केरल के ही एक और भारतीय नागरिक घायल है जिसका मॉस्‍को के अस्‍पताल में उपचार चल रहा है।

 

मंत्रालय ने बताया कि मॉस्‍को में भारतीय दूतावास दोनों लोगों के परिवारो के साथ सम्‍पर्क में है और हर सम्‍भव सहायता दे रहा है।

 

मंत्रालय ने कहा कि वह मृत भारतीय नागरिक के पार्थिव शरीर को जल्‍द से जल्‍द भारत भेजने के लिए रूसी अधिकारियों के साथ सम्‍पर्क में है। घायल व्‍यक्ति को भी जल्‍द भारत भेजने की मांग की गई है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला