मार्च 7, 2026 7:35 अपराह्न

printer

भारत ने किसी भी व्यापार समझौते में हितधारकों की संवेदनशीलता से समझौता नहीं किया: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

केंद्रीय उद्योग और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि भारत ने किसी भी व्यापार समझौते में हितधारकों की संवेदनशीलता से समझौता नहीं किया है। नई दिल्ली में रायसीना संवाद 2026 के तीसरे और अंतिम दिन श्री गोयल ने कहा कि सरकार ने सभी व्यापार समझौतों में भारत के राष्ट्रीय हितों की रक्षा की है और इससे व्यापक सहयोग के द्वार खुले है। उन्होंने कहा कि भारत पिछले दशक में एक आत्मविश्वास से भरपूर राष्ट्र के रूप में उभरा है और अब देश शेष विश्व के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकता है। श्री गोयल ने कहा कि भारत की नीति पूरे विश्वव्यापी व्यापार साझेदारी करने की है। रायसीना डायलॉग के बारे में श्री गोयल ने कहा कि यह मंच भारत को गौरवान्वित कर रहा है और वैश्विक मंच पर अपनी पहचान स्थापित कर रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला