मार्च 19, 2026 6:17 पूर्वाह्न

printer

भारत बाल जीवन रक्षा के क्षेत्र वैश्विक स्तर पर अग्रणी उदाहरण बनकर उभरा

संयुक्त राष्ट्र के अंतर-एजेंसी समूह की 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत, बाल जीवन रक्षा के क्षेत्र वैश्विक स्तर पर अग्रणी उदाहरण बनकर उभरा है। रिपोर्ट के मुताबिक, नवजात मृत्यु दर में लगभग 70% की गिरावट आई है, जो 1990 में प्रति 1,000 जीवित जन्मों पर 57 मौतों से घटकर 2024 में 17 रह गई है। यह मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार को दर्शाता है। इसी तरह, पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर में और भी अधिक 79% की कमी दर्ज की गई है, जो 1990 में 127 से घटकर 2024 में 27 रह गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाइयों, जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम और विस्तारित टीकाकरण कार्यक्रमों जैसी प्रमुख पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन प्रयासों ने इस परिवर्तन को गति देने और स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।