मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने कहा है कि भारत-मॉरीशस के सामाजिक-आर्थिक विकास में एक विश्वसनीय साझेदार रहा है और आज भी बना हुआ है। भारत ने हमेशा मॉरीशस का दृढ़तापूर्वक समर्थन किया है।
मुंबई में मॉरीशस-भारत व्यापार सम्मेलन में श्री रामगुलाम ने कहा कि परिस्थितियों ने दोनों देशों को अनिश्चितता को स्वीकार करने और मज़बूत और विश्वसनीय साझेदारी के ज़रिए उसका सर्वोत्तम प्रबंधन करने के लिए बाध्य किया है। उन्होंने भारत को मॉरीशस का शीर्ष व्यापारिक साझेदार और तीसरा बड़ा आयातक बताया।
श्री रामगुलाम ने कहा कि भारत के साथ व्यावसायिक संबंध विश्वास, मित्रता और पारस्परिक सम्मान पर आधारित होकर फल-फूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सहकारी आर्थिक सहयोग और साझेदारी समझौते के बाद व्यापार में वृद्धि हुई है।
उन्होंने बताया कि मॉरीशस वर्तमान में भारत को औसतन 50 मिलियन डॉलर प्रति वर्ष निर्यात करता है। प्रधानमंत्री रामगुलाम ने आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में यह आंकड़ा दोगुना हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि भारत, अफ्रीका और मॉरीशस के बीच त्रिपक्षीय सहयोग भी दोनों देशों की प्रगति के लिए फायदेमंद साबित होगा। मॉरीशस भारत का सबसे सहयोगी साझेदार बनने के लिए प्रतिबद्ध है और भारत के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के सबसे बड़े स्रोतों में से एक है।