जुलाई 23, 2025 4:45 अपराह्न

printer

भारत में एक मज़बूत सूचना प्रौद्योगिकी व्यवस्था है: केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भारत में एक मज़बूत सूचना प्रौद्योगिकी व्‍यवस्‍था है। उन्‍होंने कहा कि यह क्षेत्र दो खरब 50 अरब डॉलर से अधिक का वार्षिक राजस्व पैदा करता है और 60 लाख से अधिक लोगों को रोज़गार प्रदान करता है।

 

लोकसभा में आज यह जानकारी देते हुए उन्‍होंने कहा कि स्टैनफोर्ड एआई रैंकिंग में भारत एआई कौशल, क्षमताओं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग की नीतियों में शीर्ष देशों में शामिल है। श्री वैष्णव ने कहा कि भारत की एआई रणनीति का उद्देश्य भारत को आर्टिफिशियल इं‍टेलिजेंस में विश्‍व में अग्रणी रूप से स्थापित करना है।

 

उन्होंने कहा कि भारत के विकास लक्ष्यों के अनुरूप एक मज़बूत और समावेशी एआई व्‍यवस्‍था स्थापित करने के लिए पिछले वर्ष मार्च में इंडिया ए.आई मिशन शुरू किया गया था।