अक्टूबर 9, 2025 4:00 अपराह्न | India | Pakistan | UnitedNations

printer

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के उत्पीड़न और दुष्प्रचार के रिकॉर्ड को किया उजागर

 
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के उत्पीड़न और दुष्प्रचार के रिकॉर्ड को उजागर किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की और से भारतीय जनता पार्टी सांसद पीपी चौधरी ने संयुक्त राष्ट्र के मंचों का पाकिस्तान द्वारा आदतन दुरुपयोग करना और अपनी ही जनता पर बमबारी और विरोध प्रदर्शनों का क्रूरतापूर्वक दमन करने की बात कही। उन्होंने वैश्विक समुदाय को याद दिलाया कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने भी उसे डंप ट्रक बताया है, जिससे उसकी शासन व्यवस्था की सड़न उजागर होती है। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक दक्षिण और संयुक्त राष्ट्र के एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में खड़ा रहेगा।