जून 27, 2025 1:14 अपराह्न

printer

भारत ने चीन के साथ गतिरोध और अविश्वास दूर करने के लिए सीमा निर्धारण के स्थायी समाधान पर दिया बल

भारत ने चीन के साथ 2020 के बाद सीमा के बारे में आये गतिरोध और आपसी अविश्‍वास दूर करने के लिए सीमा निर्धारण के स्‍थायी समाधान पर बल दिया है। भारत चीन सीमा पर शांति और सद्भाव बनाये रखने की जरूरत पर जोर देते हुए भारत ने आपसी मतभेद कम करके सीमा विवाद हल करने के उपाय खोजने को भी कहा है।

 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चीन में शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक से अलग चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जुन के साथ बैठक की। श्री सिंह ने आपसी संबंध सामान्‍य बनाने की दिशा में दोनों देशों के प्रयासों का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि ऐसा करने से दोनों देशों को आपसी लाभ मिलेगा और एशिया तथा विश्‍व में स्थिरता लाने में भी मदद मिलेगी। दोनों देशों के नेताओं ने सीमा से जुडे विभिन्‍न मुद्दों की प्रगति पर निगाह रखने के लिए बातचीत जारी रखने पर स‍हमति व्‍यक्‍त की।

   

श्री सिंह ने बैठक में श्री जुन को हाल के पहलगाम आतंकी हमले और पाकिस्‍तान के आतंकी नेटवर्क को समाप्‍त करने के लिए चलाये गए भारत के ऑपरेशन सिंदूर की भी जानकारी दी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला