अप्रैल 9, 2026 12:51 अपराह्न

printer

भारत, संयुक्‍त राष्‍ट्र के आर्थिक और सामाजिक परिषद निकायों के चार चुनावों में निर्विरोध निर्वाचित हुआ

भारत, संयुक्‍त राष्‍ट्र के आर्थिक और सामाजिक परिषद निकायों के चार चुनावों में निर्विरोध निर्वाचित हुआ है। यह एक महत्‍वपूर्ण राजनयिक उपलब्धि है। यह चुनाव कल संयुक्‍त राष्‍ट्र मुख्‍यालय में आयोजित हुआ था। पूर्व वरिष्‍ठ राजनयिक प्रीति सरन को आर्थिक‍, सामाजिक और सांस्‍कृतिक अधिकार समिति में व्‍यक्तिगत क्षमता में पुन: निर्वाचित किया गया है। उन्‍होंने पिछले वर्ष समिति‍ के सत्र की अध्‍यक्षता की थी। इसके अलावा भारत ने विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी समिति, गैर- सरकारी संगठन समिति तथा कार्यक्रम और समन्‍वय समिति में सीटें हासिल की हैं।
सुश्री प्रीति सरन विदेश मंत्रालय में पूर्व सचिव रह चुकी हैं और भारतीय विदेश सेवा में 36 साल कार्य कर चुकी हैं।