मार्च 25, 2026 2:43 अपराह्न

printer

सरकार ने दुर्लभ-पृथ्वी स्थायी चुंबकों की घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए निर्णायक कदम उठाने शुरू किए: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया कि सरकार दुर्लभ-पृथ्वी स्थायी चुंबकों की घरेलू उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए निर्णायक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

श्री सिंह ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान बताया कि ये सामग्रियां कई उच्च-प्रौद्योगिकी क्षेत्रों के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं।