दिसम्बर 9, 2025 12:21 अपराह्न

printer

ऑपरेशन सागर बंधु के तहत चक्रवात प्रभावित श्रीलंका को निरंतर मानवीय सहायता दे रहा है भारत

भारतीय सेना ऑपरेशन सागर बंधु के अंतर्गत चक्रवात दित्वाह के बाद श्रीलंका को निरंतर मानवीय सहायता प्रदान कर रही है। भारत श्रीलंका की सेना और प्रशासन के साथ घनिष्ठ समन्वय में महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग सहायता और उच्च-गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएँ प्रदान कर रहा है।

 

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भारतीय सेना के इंजीनियर टास्क फोर्स ने श्रीलंका के सड़क विकास प्राधिकरण की सहायता के लिए एक पहिएदार उत्खनन मशीन का उपयोग करते हुए जाफना में क्षतिग्रस्त पुलियामपोक्कानई पुल को हटाने का काम शुरू कर दिया है। मंत्रालय ने बताया कि यह कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और कल तक पूरा होने की उम्मीद है। पहला बेली पुल इस महीने की 13 तारीख तक चालू होने की संभावना है।