भारत ने दक्षिण लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हुए हालिया हमलों की कड़ी निंदा की है और कहा है कि शांति सैनिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि परवथानेनी हरीश ने कहा कि शांति सैनिक कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं और उन्हें संघर्ष क्षेत्रों में संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत तैनात किया जाता है। उन्होंने
इस बात का भी उल्लेख किया कि भारत, शांति सैनिकों के खिलाफ अपराधों के लिए जवाबदेही सुनिश्चित करने के प्रयासों में अग्रणी रहा है। इस संदर्भ में भारत ने नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2589 का नेतृत्व किया था, जिसका उद्देश्य शांति सैनिकों के विरुद्ध अपराधों के लिए जवाबदेही तय करना है।