हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्थित शिपकी-ला मार्ग से भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार एक जून से फिर से शुरू होने जा रहा है। व्यापार के सुचारू रूप से संचालन के लिए किन्नौर जिला प्रशासन ने तैयारी तेजी कर दी हैं।
पूह उपमंडल की नामग्या पंचायत के छुपान क्षेत्र में व्यापारियों के लिए गोदाम और दुकानें बनाई जाएंगी। इस व्यापार व्यवस्था के अन्तर्गत 40 प्रकार के उत्पादों का आदान-प्रदान किया जायेगा। इसमें आटा, चावल, गुड़, तेल, हल्दी, मसाले, नमक, कालीन, बर्तन और सूखे मेवे जैसे स्थानीय उत्पाद शामिल हैं।