मार्च 25, 2026 9:21 अपराह्न

printer

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से जारी बयान को स्‍पष्‍ट रूप से खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्‍तान को भारत के आंतरिक मामलों और उसकी न्‍यायिक प्रक्रियाओं पर बयान देने का कोई अधिकार नहीं है। उन्‍होंने कहा कि आतंकवाद को वर्षों से प्रायोजित करने वाला देश इस तरह की बयानबाजी कर रहा है।

श्री जायसवाल ने कहा कि पाकिस्‍तान को झूठ और और गलत बयानबाजी करने के बजाय अपने यहां गंभीर मानवाधिकार उल्‍लंघनों के मामलों पर आत्‍म निरीक्षण करना चाहिए।