अक्टूबर 13, 2025 12:08 अपराह्न

printer

भारत उत्‍पादन संचालित अर्थव्‍यवस्‍था के मार्ग से ही विकसित राष्‍ट्र बन सकता है: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने आज कहा कि भारत उत्‍पादन संचालित अर्थव्‍यवस्‍था के मार्ग से ही विकसित राष्‍ट्र बन सकता है। विकसित भारत बिल्‍डाथॉन-2025 का उद्घाटन करते हुए धर्मेन्‍द्र प्रधान ने कहा कि 21वीं सदी ज्ञान आधारित सदी है और भारत इस ज्ञान आधारित विश्‍व और अर्थव्‍यवस्‍था का नेतृत्‍व करेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विकसित राष्‍ट्र बनने के लिए भारत को एक स्‍पष्‍ट दृष्टिकोण उन्‍न्‍त तकनीक और आई.टी संचालित समाधानों की आवश्‍यकता है। धर्मेन्‍द्र प्रधान ने बिल्‍डाथॉन में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि ये विद्यार्थी वैश्विक स्‍तर पर चुनौतियों के समाधान प्रस्‍तुत करेंगे।

   

 

 

देशभर के तीन लाख से अधिक विद्यालयों और 25 लाख से अधिक छात्रों तथा शिक्षकों ने बिल्‍डाथॉन में वर्चुअल माध्‍यम से हिस्‍सा लिया। यह राष्‍ट्रव्‍यापी पहल, अटल नवाचार मिशन और नीति आयोग के सहयोग से शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्‍य कक्षा-छह से बारह तक छात्रों को सशक्‍त बनाना है ताकि वह अपनी रचनात्‍मकता और समस्‍या समाधान कौशल का प्रदर्शन कर सकें।