पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि भारत में जन्मी मुखी चीता ने पाँच शावकों को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री यादव ने कहा कि पहली बार भारत में जन्मे चीते ने प्रजनन किया है। श्री यादव ने इसे चीता परियोजना के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह देश में आत्मनिर्भर और आनुवंशिक रूप से विविध चीता आबादी स्थापित करने की दिशा में देश के संरक्षण लक्ष्यों को और बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुखी चीता और शावक स्वस्थ हैं।
Site Admin | नवम्बर 20, 2025 5:50 अपराह्न
भारत में जन्मी मुखी चीता ने पाँच शावकों को जन्म दिया : पर्यावरण वन मंत्री भूपेंद्र यादव