मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 14, 2025 7:26 पूर्वाह्न

printer

सैफ अंडर-19 फुटबॉल चैम्पियनशिप में भारत ने नेपाल को 4-0 से हराकर ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल किया 

 
सैफ अंडर-19 फुटबॉल चैम्पियनशिप में मेज़बान भारत ने कल अरुणाचल प्रदेश के युपिया में नेपाल को 4-0 से हराते हुए ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
 
 
रोहन सिंह चफामायुम ने दो गोल किए, जबकि ओमंग डोडम और डैनी मीतेई ने एक-एक गोल किया। भारत ने प्रत्येक हाफ में दो गोल किए। भारत ने ग्रुप चरण में दो मैचों में छह अंक और 12 गोल के अंतर के साथ अपने अभियान का समापन किया।
 
 
तीन अंकों के साथ नेपाल उपविजेता रहा। शुक्रवार को सेमीफाइनल में भारत का सामना ग्रुप-ए के उपविजेता मालदीव से होगा, जबकि ग्रुप-ए के विजेता बांग्लादेश का सामना नेपाल से होगा।