भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते ने आज चार वर्ष पूरे कर लिए हैं। 2 अप्रैल 2022 से इस समझौते ने दोनों देशों में व्यापार प्रवाह बढ़ाने, उद्योग संबंधों को मजबूत करने और व्यवसायों, उद्यमियों और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 2024-25 में दोनों देशों का व्यापार 24 दशमलव एक अरब डॉलर तक पहुंच गया। ऑस्ट्रेलिया को निर्यात में पिछले वर्ष की तुलना में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2025-26 में फरवरी तक, ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत का कुल व्यापार 19 दशमलव तीन अरब डॉलर रहा।
मंत्रालय ने कहा कि पिछले चार वर्षों में इस समझौते ने द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मजबूत किया है।