मई 8, 2026 6:43 पूर्वाह्न

printer

भारत और वियतनाम के पास वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का महत्वपूर्ण अवसर: वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम

वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम ने कहा है कि बदलती वैश्विक व्‍यवस्‍था में भारत और वियतनाम के पास वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का महत्वपूर्ण अवसर है। मुंबई में भारत-वियतनाम व्यापार मंच को संबोधित करते हुए श्री लाम ने कहा कि पहले भी दोनों देशों ने आपसी सहयोग में कई चुनौतियों का सामना किया है। उन्होंने भारतीय कंपनियों को वियतनाम में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

वियतनाम के राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के संबंध पूर्व वियतनामी राष्ट्रपति हो ची मिन्ह और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जैसे नेताओं की दूरदृष्टि पर आधारित हैं। वर्ष 2016 के बाद         से यह संबंध नई ऊंचाइयों तक पहुंच गए हैं।

इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भारत और वियतनाम के प्रौद्योगिकी तथा विनिर्माण क्षेत्र के उद्यमी, निवेशक और पेशेवर एशिया के भविष्य को आकार देंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला