मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 26, 2024 8:58 अपराह्न

printer

भारत और अमेरिका ने अमरीका से चोरी हुई भारतीय कलाकृतियों को वापस लाने के लिए सांस्कृतिक संपत्ति समझौते पर हस्ताक्षर किए

 

भारत और अमेरिका ने आज अमरीका से चोरी हुई भारतीय कलाकृतियों को वापस लाने के लिए एक सांस्कृतिक संपत्ति समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत, दोनों देश पुरातात्विक सामग्रियों के अवैध व्यापार, आयात, निर्यात और तस्करी को रोकने के लिए साथ काम करेंगे। यह अमेरिका के साथ भारत का पहला सांस्कृतिक संपत्ति समझौता है।

 

 नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस समझौते को ऐतिहासिक बताया और कहा कि इससे दोनों देशों के बीच साझेदारी मजबूत होगी और अंतर-सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह समझौता भारत में पिछले साल जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद से अमेरिका के साथ एक साल की लंबी चर्चा के बाद हुआ है। श्री शेखावत ने यह भी कहा कि अवैध रूप से अर्जित की गयी कलाकृतियों के वापस आने से समुदायों को अपनी विरासत को पुनः प्राप्त करने और सुरक्षित रखने का अधिकार मिलेगा।

 

भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि यह अमेरिका के 30वें द्विपक्षीय सांस्कृतिक संपत्ति समझौते का भागीदार बनने के साथ भारत को उसका उचित हिस्सा दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। श्री गार्सेटी ने विशेष रूप से सांस्कृतिक कूटनीति के माध्यम से भारत के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत करने की अमेरिका की प्रतिबद्धता को भी दोहराया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला