भारत और ट्यूनीशिया ने आज ट्यूनिस में विदेश कार्यालय परामर्श का 6वां दौर आयोजित किया। इसका उद्देश्य प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करना था।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। इसमें आर्थिक सहयोग, क्षमता निर्माण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, के साथ लोगों के बीच संबंध शामिल हैं।