वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और अमरीका लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित विश्व की सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक साझेदारियों में से एक है। भारत-अमरीका व्यापार सुविधा पोर्टल के शुभारंभ के अवसर पर श्री गोयल ने कहा कि भारत-अमरीका साझेदारी विशेष है और द्विपक्षीय व्यापार तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने इसे एक दूरदर्शी कदम बताया ।
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने अमरीका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा के साथ भारत-अमरीका
व्यापार सुविधा पोर्टल का शुभारंभ किया। यह पोर्टल भारत और अमरीका के बीच व्यापार की पूरी क्षमता को उजागर करने की दिशा में एक और कदम है।