मार्च 13, 2026 11:05 पूर्वाह्न

printer

मादक पदार्थों पर नियंत्रण के लिए भारत और अमरीका ने की खुफिया जानकारी साझा करने पर चर्चा

भारत और अमरीका ने मादक पदार्थों पर नियंत्रण के लिए दोनों देशों के बीच उपयोगी खुफिया जानकारी साझा करने पर चर्चा की। स्‍वापक नियंत्रण ब्‍यूरो के महानिदेशक अनुराग गर्ग और अमरीका के राष्ट्रीय औषधि नियंत्रण नीति कार्यालय की निदेशक सारा कार्टर ने अपने प्रतिनिधिमंडलों के साथ ऑस्ट्रिया के वियना में संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ आयोग के 69वें सत्र के दौरान मुलाकात की। दोनों पक्षों ने अप्रैल 2026 में अमरीका-भारत मादक पदार्थ विरोधी कार्य समूह की तीसरी बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोहों की त्वरित जांच करने की भी बात कही।