यूरोपीय संघ की उपाध्यक्ष काजा कलास ने घोषणा कि है की आज भारत और यूरोपीय संघ, सुरक्षा और रक्षा साझेदारी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लायन भारत के राजकीय दौरे पर हैं और वे 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे। दोनों नेता आज 16वें भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता भी करेंगे।
ईयू की उपाध्यक्ष कलास ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ घनिष्ठ सहयोग की ओर अग्रसर है, जिसका लाभ यूरोपीय संघ को मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों के प्रतीक के रूप में, यूरोपीय संघ के नौसैनिक अभियानों, अटलांटा और एस्पाइड्स के कर्मियों ने पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया।