अक्टूबर 30, 2025 9:55 अपराह्न | agriculture | firstmeeting | India | JointWorkingGroup | Sri Lanka

printer

भारत और श्रीलंका ने कृषि पर संयुक्त कार्य समूह की पहली बैठक आयोजित की

भारत और श्रीलंका ने आज नई दिल्ली में कृषि पर संयुक्त कार्य समूह की पहली बैठक आयोजित की। बैठक की सह-अध्यक्षता कृषि और किसान कल्याण विभाग के सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी और श्रीलंका के कृषि, पशुधन, भूमि और सिंचाई मंत्रालय के सचिव डी. पी. विक्रमसिंघे ने की।

 

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों ने कृषि मशीनीकरण, जैविक और प्राकृतिक खेती, बीज क्षेत्र विकास तथा कृषि-उद्यमिता सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। बैठक में डिजिटल कृषि, फसल बीमा और कृषि-स्टार्टअप जैसी पहलों पर भी चर्चा हुई।

 

मंत्रालय ने बताया कि श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल ने भारत के कृषि अनुसंधान और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र की जानकारी प्राप्त करने के लिए नई दिल्‍ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का भी दौरा किया। बैठक में दोनों देशों ने खाद्य और पोषण सुरक्षा को मजबूत करने के लिए साझा सहयोग की प्रतिबद्धता पर बल दिया।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला