दिसम्बर 9, 2025 11:07 पूर्वाह्न

printer

भारत और चिली ने नई दिल्ली में सीईपीए वार्ता का चौथा दौर किया पूरा

भारत और चिली ने नई दिल्ली में व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते-सीईपीए के लिए बातचीत का चौथा दौर पूरा कर लिया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने कहा कि भारत और चिली के प्रतिनिधिमंडलों के बीच गहन और रचनात्मक बातचीत हुई जिसके परिणामस्वरूप वार्ता के अंतर्गत आने वाले सभी अध्यायों में उल्लेखनीय प्रगति हुई।

 

दोनों पक्षों ने सीईपीए वार्ता के समय पर समापन के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई और द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के रणनीतिक महत्व को स्वीकार किया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि सीईपीए द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने, आर्थिक सहयोग को गहरा करने, बाज़ार पहुँच बढ़ाने और दोनों देशों में व्यवसायों के लिए नए अवसर पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कल इस बातचीत के एक भाग के रूप में चिली के विदेश मंत्रालय में वित्त मंत्रालय की उवर सचिव (वित्त) सुश्री क्लाउडिया संहुएज़ा से बातचीत की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला