भारत और भूटान पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में वायु गुणवत्ता, वन, वन्यजीव प्रबंधन और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं। भूटान के ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधन मंत्री जेम शेरिंग के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने वायु गुणवत्ता, जलवायु परिवर्तन, वन, प्राकृतिक संसाधन, वन्य जीवन और नवीकरणीय ऊर्जा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।
Site Admin | जुलाई 12, 2024 1:34 अपराह्न | Bhutan | climate change | India
पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में मिलकर काम करने पर सहमत हुए भारत और भूटान

श्री सिंह ने भारत की वैश्विक पहल इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस में शामिल होने पर भूटानी मंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देश समान भौगोलिक पारिस्थितिकी तंत्र और लोकतंत्र के समान मूल्यों में विश्वास करते हैं। श्री सिंह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन दोनों देशों के लिए एक साझा चिंता का विषय है। श्री शेरिंग ने बताया कि भूटान पहले से ही पर्यावरण श्रेष्ठ देश है और अपनी ऊर्जा का बड़ा हिस्सा जल विद्युत से प्राप्त करता है।