भारत और अज़रबैजान ने आज बाकू में आपसी हित के द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा की। दोनों देशों ने व्यापार, प्रौद्योगिकी, पर्यटन, फार्मास्यूटिकल्स, संस्कृति, जन संपर्क और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर चर्चा की।
विदेश मंत्रालय में पश्चिमी मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज ने अज़रबैजान के उप विदेश मंत्री एल नूर मम्मादोव के साथ भारत-अज़रबैजान विदेश कार्यालय परामर्श के छठे दौर की सह-अध्यक्षता की।
श्री सिबी जॉर्ज ने अज़रबैजान के विदेश मंत्री जेहुन बायरामोव से भी मुलाकात की। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और आपसी हित के क्षेत्रीय तथा वैश्विक मामलों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। श्री जॉर्ज ने अज़रबैजान के राष्ट्रपति के विदेश नीति सलाहकार हिकमत हाजीयेव से भी मुलाकात की।