विदेश मंत्रालय में सचिव (दक्षिण) डॉ. नीना मल्होत्रा ने कल अल्जीरिया में विदेश मंत्रालय के महासचिव लूनस मगरामेन के साथ भारत और अल्जीरिया के बीच सातवीं विदेश कार्यालय परामर्श बैठक की सह-अध्यक्षता की। विदेश मंत्रालय ने एक सोशल मीडिया में बताया कि चर्चा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और ऊर्जा, उच्च शिक्षा, व्यापार और जन-संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने पर केंद्रित थी।
News On AIR | मार्च 30, 2026 9:06 पूर्वाह्न
भारत-अल्जीरिया सातवीं विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, डॉ. नीना मल्होत्रा ने की सह-अध्यक्षता