फ़रवरी 17, 2026 7:14 अपराह्न

printer

इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन दूसरे दिन जन-केंद्रित एआई पर मंथन: सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय सचिव एस. कृष्णन

इंडिया एआई इम्‍पैक्‍ट शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन जन-केंद्रित एआई और संप्रभु तकनीकी क्षमता की अनिवार्यता का विश्लेषण किया गया। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव, एस. कृष्णन ने कहा कि इंडिया एआई मिशन को विविध आवश्यकताओं और वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का समाधान करने के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य एआई के जरिए प्रभावशाली एप्लिकेशन्‍स की खोज करना है।

श्री कृष्णन ने लोगों से प्रदर्शनी में मौजूद 600 से अधिक स्टार्टअप और कंपनियों तथा उन क्षेत्रों को देखने का आग्रह किया जहां एआई का उपयोग किया जा रहा है। सचिव ने कहा कि किसी भी सरकार के पास पर्याप्त शिक्षक, चिकित्‍सक या न्यायाधीश कभी नहीं हो सकते, लेकिन एआई के उपयोग से इस क्षेत्र में प्रभावशाली सुधार हो सकता है। उन्‍होंने कहा कि एआई का जिम्मेदारी से उपयोग किया जाना चाहिए।