फ़रवरी 22, 2026 5:41 अपराह्न

printer

नई दिल्ली में संपन्न इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट और एक्सपो को शानदार प्रतिक्रिया

नई दिल्ली में कल संपन्न हुए इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट और एक्सपो को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। यह आयोजन नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के प्रमुखों नवप्रवर्तकों और स्टार्टअप्स के लिए एक साझा मंच साबित हुआ। जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित समाधानों पर व्यापक संवाद और प्रस्तुति हुई। समिट में पांच सौ से अधिक एआई प्रमुखों, सौ से अधिक संस्थापकों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, एक सौ पचास शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं तथा लगभग चार सौ मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारियों ने भाग लिया। पांच लाख से अधिक आगंतुक इस आयोजन में शामिल हुए।

आकाशवाणी समाचार से बातचीत में पंचायती राज मंत्रालय में सलाहकार सोनाक्षी वार्ष्णेय ने कहा कि इंडिया एआई समिट ने एआई क्षेत्र के प्रमुख हितधारकों और नवप्रवर्तकों को एक साथ लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इस समिट ने देश में पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तिकरण के लिए एआई-आधारित पहलों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया।

आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रोफेसर राजीव आहूजा ने कहा कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट अपनी तरह का पहला आयोजन है और देश के युवाओं के लिए बेहद लाभदायक रहा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला