उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि भारत एआई इम्पैक्ट सम्मेलन देश के जनहितैषी और लोकतांत्रिक एआई भविष्य को आकार देने का अग्रणी प्रयास है। श्री राधाकृष्णन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह भावना सम्मेलन की थीम- सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय में प्रदर्शित होती है। उन्होंने कहा कि एआई के विकास के केंद्र में सार्वजनिक हित, सुलभता और वैश्विक सहयोग को रखकर भारत विकसित देशों (वैश्विक उत्तर) की तकनीकी शक्तियों को विकासशील देशों (वैश्विक दक्षिण) के पैमाने और क्षमता से जोड़ने का प्रयास कर रहा है।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह शिखर सम्मेलन वैश्विक स्तर पर समावेशी और साझा प्रगति को बढ़ावा देगा। पिछले वर्ष पेरिस में आयोजित एआई एक्शन सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि एआई को मानव-केंद्रित और जवाबदेह होना चाहिए।