भारत में 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाले इंडिया-एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में बीस देशों के नेता भाग लेंगे। इनमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा, स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़ पेरेज़-कास्टेजोन, स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन, नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री डिक शूफ़, संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति सेबेस्टियन पिल्ले और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे शामिल हैं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बोलीविया, क्रोएशिया, एस्टोनिया, फिनलैंड, ग्रीस, गुयाना, कजाकिस्तान, लिकटेंस्टीन, सर्बिया और स्लोवाकिया के नेता भी शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। 45 से अधिक देशों के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी भी विचार-विमर्श में भाग लेंगे।
News On AIR | फ़रवरी 13, 2026 8:03 अपराह्न | India AI Impact Summit
इंडिया-एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में 20 देशों के नेता होंगे शामिल