इंडिया एआई और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने स्वास्थ्य सेवा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से अपनाने के लिए नई दिल्ली में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा कि यह साझेदारी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जिम्मेदार और व्यापक अनुप्रयोग के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मंत्रालय ने कहा कि इस सहयोग के तहत, दोनों संस्थान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समाधान के लिये अपनी क्षमताओं के साथ साथ परिषद की चिकित्सा अनुसंधान विशेषज्ञता का लाभ उठाएंगे।
News On AIR | मई 8, 2026 8:56 पूर्वाह्न
इंडिया एआई और आईसीएमआर के बीच स्वास्थ्य सेवा में एआई को बढ़ावा देने हेतु समझौता