अप्रैल 10, 2026 8:56 अपराह्न | Union Minister Jitendra Singh

printer

प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि: विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि देश में ही विकसित भारत का प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। डॉ. सिंह आज नई दिल्ली में वक्तव्य 2026 को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा रिएक्टर स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को प्राप्त करने और देश की क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। डॉ. सिंह ने कहा कि देश अब स्टार्टअप में वैश्विक स्तर पर अग्रणी देशों में शामिल है। डॉ सिंह ने कहा कि पिछले एक दशक में स्टार्टअप की संख्या दो लाख से अधिक हो गई है। उन्होंने बताया कि 50 प्रतिशत स्टार्टप्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से उभर रहे हैं, जिसमें महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला