भारत ने मोज़ाम्बिक के मध्य और दक्षिणी प्रांतों में विनाशकारी बाढ़ के बाद लोगों की सहायता के लिए बहुआयामी प्रयास किए हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि मानवीय सहायता और आपदा राहत प्रयासों के अंतर्गत तत्काल खाद्य सहायता के रूप में 500 मीट्रिक टन चावल और नौसेना के एक जहाज से 10 मीट्रिक टन आवश्यक राहत सामग्री भेजी गई है। आवश्यक राहत सामग्री में टेंट, स्वच्छता किट, पुनर्वास सहायता सामग्री और तीन टन महत्वपूर्ण दवाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 86 मीट्रिक टन जीवन रक्षक दवाएं समुद्री मार्ग से भेजी जा चुकी हैं।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत मानवीय, चिकित्सा और रसद संबंधी बहुआयामी सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और हिंद महासागर क्षेत्र तथा अफ्रीका में एक विश्वसनीय प्राथमिक सहायता प्रदाता और दृढ़ सहयोगी के रूप में अपनी भूमिका की पुष्टि करता है।a
News On AIR | मार्च 10, 2026 5:06 अपराह्न | भारत - मोज़ाम्बिक
भारत ने मोज़ाम्बिक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाद्य और चिकित्सा सहायता पहुंचाई