झारखंड में स्वतंत्रता दिवस की धूम है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उपराजधानी दुमका में तिरंगा फहराया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने तीन नए कानून को ऐतिहासिक कदम बताया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राजकीय समारोह में ध्वजारोहण किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने आजादी दिलाने के लिए अपना बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया।
Site Admin | अगस्त 15, 2024 1:50 अपराह्न | 78thIndependenceDay | IndependenceDay2024 | स्वतंत्रता
झारखंड में स्वतंत्रता दिवस की धूम, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दुमका में फहराया तिरंगा
