झारखंड की राजधानी रांची के जाने-माने व्यवसायी कमल सिंघानिया के दो ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। आयकर अधिकारियों की टीम कल कांके रोड एवं ओरमांझी स्थित उनके प्रतिष्ठान और आवास पहुंची और देर रात तक तलाशी और जांच में जुटी रही।
सूत्रों के अनुसार इस कार्रवाई की निगरानी आयकर विभाग की चेन्नई टीम कर रही है, जो एक मामले की गहन जांच के लिए कमल सिंघानिया तक पहुंची है। हालांकि, मामले को लेकर आयकर विभाग के अधिकारियों ने फिलहाल कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है।