पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने राज्य में महिलाओं और बच्चों पर अत्याचार की घटनाओं पर आज विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव रखा। महिला सदस्यों ने इस मुद्दे पर सदन में बहस की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रस्ताव को पढ़ने की अनुमति दी लेकिन चर्चा कराने से इंकार कर दिया।
भाजपा सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष की इस कार्रवाई का विरोध किया। भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी विधायक तापसी मंडल जब इस मुद्दे पर बोल रही थी तो उनका माइक बंद कर दिया गया।