उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी जारी है। प्रयागराज में न्यूनतम तापमान ने पिछले एक सौ 27 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले 24 घंटों में प्रयागराज का न्यूनतम तापमान 34 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अगले तीन दिनों के लिए प्रदेश में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
भीषण गर्मी के मद्देनजर प्रदेश में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में छुट्टियां 24 जून तक बढ़ा दी गई हैं।