मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 1, 2024 4:56 अपराह्न | राजनाथ सेना

printer

पिछले पांच वर्षों में उनके मंत्रालय में अभूतपूर्व सुधार किये गये हैं और कई क्षेत्रों में जबरदस्त प्रगति हुई है- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बल मुख्यालय-एएफएचक्यू नागरिक सेवाओं के कर्मियों से रक्षा मंत्रालय में हो रहे सुधारों के कुशल नीति निर्माण और कार्यान्‍वयन के लिए तेजी से बदलते समय में अपने कौशल को बढ़ाने का आह्वान किया है। आज नई दिल्ली में 83वें ए एफ एच क्यू नागरिक सेवा दिवस के अवसर पर श्री सिंह ने सिविल सेवाओं को शासन का स्टील फ्रेम बताया और आत्मनिर्भरता तथा सैनिकों के कल्याण कार्यों को आगे बढ़ाने में उनके समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि वे सशस्त्र बलों और सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। श्री सिंह ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में उनके मंत्रालय में अभूतपूर्व सुधार किये गये हैं और कई क्षेत्रों में जबरदस्त प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों को विश्व स्तर पर मान्यता मिली है।