दिसम्बर 26, 2025 9:17 पूर्वाह्न

printer

एच-1बी वीजा चयन प्रक्रिया में लॉटरी के बजाय वेतन स्तर को प्राथमिकता दी जाएगी: अमरीकी गृह सुरक्षा विभाग

अमरीका में एच-1बी वीजा चयन प्रक्रिया में व्यापक बदलाव का असर भारतीय प्रौद्योगिकी पेशेवरों और भारतीय-अमरीकी परिवारों पर पड़ेगा। अमरीका के गृह सुरक्षा विभाग- डीएचएस ने औपचारिक रूप से सूचित किया है कि भविष्य में एच-1बी वीजा चयन प्रक्रिया में लॉटरी के बजाय वेतन स्तर को प्राथमिकता दी जाएगी।

डीएचएस ने कहा कि इस नियम का उद्देश्य उच्च कौशल या उच्च शिक्षा प्राप्त कर्मचारियों की आवश्यकता वाले पदों में कमी को दूर करना है, साथ ही अमरीकी कर्मचारियों के वेतन, कार्य परिस्थितियों और रोजगार के अवसरों की रक्षा करना है।

भारतीय नागरिकों के लिए यह बदलाव विदेशी प्रतिभाओं के अमरीकी प्रौद्योगिकी कार्यबल में प्रवेश करने के तरीके के संभावित पुनर्गठन के रूप में देखा जा रहा है। भारत से एच-1बी वीजा के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त होते हैं और वह रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड के लंबित मामलों में सबसे आगे है।