विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार से अप्रैल के पहले दो कारोबारी सत्रों में 19 हजार 837 करोड़ रुपये की निकासी की है। मार्च महीने में एक लाख 17 हजार 775 करोड़ रुपये की निकासी हुई थी। भारतीय पूंजी बाजार से विदेशी निवेश की कुल शुद्ध निकासी पिछले महीने एक लाख 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक रही। हालांकि, इसी अवधि में एफपीआई ने भारतीय ऋण बाजारों में 6 हजार 304 करोड़ रुपये का निवेश भी किया है। इस निकासी का मुख्य कारण पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और रुपये की अस्थिरता हैं।