जुलाई 20, 2024 8:29 अपराह्न | दिल्ली मौसम

printer

राजधानी दिल्‍ली में, कल का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान

 

राजधानी में आज मौसम समान्य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 37 दशमलव आठ डिग्री सेल्‍सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, न्‍यूनतम तापमान 27 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में आमतौर पर बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना हैं। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।