विधायी निकायों के संगठन अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन ने विधानमंडलों में कार्यवाही के दौरान बाधा रहित परिवेश, गुणवत्ता युक्त चर्चा और विचार-विमर्श का संकल्प व्यक्त किया है। संगठन ने पटना में आयोजित 85वें सम्मेलन के अंतिम दिन पांच संकल्प स्वीकार किए।
लोकसभा अध्यक्ष और संगठन के पदेन प्रमुख ओम बिरला ने कहा कि संविधान के 75वें वर्ष में सदस्यों ने समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने और संवैधानिक मूल्यों का प्रसार करने का निणर्य लिया है। श्री बिरला ने कहा कि विधायी संस्थाओं के सदस्य पंचायती राज संस्थानों, शहरी स्थानीय निकायों, सहकारी संस्थाओं शैक्षिक संस्थाओं में जाएगे। उन्होंने कहा कि विधानमंडल क्षमता बढाने के लिए एआई समेत डिजिटल तकनीक का प्रयोग करेंगे। सम्मेलन में 23 विधानमंडलों के 41 पीठासीन अधिकारियों ने भाग लिया।