टेनिस में इटली के यानिक सिनर ने मुतुआ मेड्रिड ओपन में पुरूष सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। यानिक ने फाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर लगातार पांचवी बार एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब अपने नाम कर इतिहास रचा है।
सिनर का यह नौवां मास्टर्स 1000 खिताब है। सिनर ने पिछले साल अक्टूबर से पेरिस मास्टर्स, इंडियन वेल्स, मियामी, मॉन्टे कार्लो और अब मैड्रिड ओपन खिताब जीता है। करियर गोल्डन मास्टर्स का चक्र पूरा करने वे अब एक कदम पीछे हैं। यह उपलब्धि अब तक केवल नोवाक जोकोविच ने हासिल की है।